वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वे 14 जनवरी 2025 को मौजूदा अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ की जगह पदभार ग्रहण करेंगे. अपने चार दशकों के अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ, डॉ. नारायणन इसरो के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

वैज्ञानिक डॉ. वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा 7 जनवरी 2025 को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, डॉ. नारायणन 14 जनवरी 2025 को मौजूदा अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ का स्थान ग्रहण करेंगे.